Categorized | लखनऊ.

जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश बन्द आज पूर्ण सफल रहा

Posted on 21 September 2012 by admin

rajendra-chaudhary1समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी का प्रेस कान्फ्रेस में कहा कि  समाजवादी पार्टी के आव्हान पर केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश बन्द आज पूर्ण सफल रहा। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक संस्थान पूरी तरह बन्द रहे। लखनऊ में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। आटो रिक्शा बन्द रहे। ट्रकों का चक्का जाम रहा। अनेक जगहों पर ट्रेने रोकी गई। टेªन संचालन प्रभावित रहा। जनता स्वतः स्फूर्त तरीके  से बन्द को सफल बनाने में आगे आई। इस तरह यह स्वयंमेव एक जनांदोलन बन गया। समाजवादी पार्टी नौजवानों, व्यापारियों, किसाना,ें वकीलों, महिलाओं तथा आम जनता सभी को बन्द में सहयोग के लिए बधाई देती है।
बन्द की सफलता इस बात की द्योतक है कि जनता में मंहगाई, खुदरा बाजार में एफडीआई और डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि से कितना आक्रोश है। श्री मुलायम सिंह यादव ने केन्द्र की यूपीए सरकार के गलत फैसलों का हमेशा विरोध किया है और केन्द्र सरकार द्वारा आम आदमी पर बोझ बढ़ाने की निन्दा की है। नेताजी के निर्देश और समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अपील पर आज बंद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्गो के साथ पूरी तरह भागीदारी निभाई।
सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के फलस्वरूप देश में विदेशी कम्पनियों को बाजार में लूट करने की छूट मिलेगी और आम आदमी मंहगाई की चक्की में बुरी तरह पिसेगा। डीजल के दाम बढ़ाने से पूंजी घरानों का मुनाफा बढ़ जाएगा पर आम आदमी पर कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा। ईंधन गैस से सब्सिडी हटाने की सरकारी मंशा का विस्तार हुआ तो आनेवाले दिनों में अन्य आवश्यक वस्तुओं की भी मंहगाई आसमान छूने लगेगी। केन्द्र सरकार की नीतियों से सबसे ज्यादा प्रभावित होगें किसान जो इस समय सूखा और बाढ़ से बेहाल हैं। समाजवादी पार्टी इन्हें बदहाली में नहीं छोड़ सकती है। आज के बंद में किसानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और उन्होने कस्बों में, गांवो में जाकर बाजार बंद करने की अपील की।
lucknow-sp1lucknow-sp2lucknow-sp3आज के बंद की यह विशेषता रही कि महिलाएं भी इस बंद में सक्रिय रही। मंहगाई की खिलाफत में उन्होने बलिया, बुलन्दशहर और अलीगढ़ में टेªनें रोक दी। बहराइच में समाजवादी महिला सभा ने ईधन गैस के दाम बढ़ाने पर चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
एफडीआई पर केन्द्र सरकार झूठ बोल रही है। उसका सरकारी बिचैलियों को खत्म करने का दावा झूठा है क्योंकि कम्पनियां तथा कम्पनियों के क्वालिटी कंट्रोलर, पैकेजिगं कंसल्टेंट, फूड एण्ड ड्रग एक्जामिनर आदि बिचैलियों की भूमिका निभाएगें। राज्य सरकारों को शाप एण्ड इंस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत लाइसेंस के अधिकार की बात भी बेमानी है क्योंकि 82 देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार संधि के तहत रिटेल आउटलेट खोलने से रोका नहीं जा सकेगा।
बंद में भाजपा का शामिल होना एक ढोंग के सिवाय कुछ नहीं है। वह कांग्रेस के साथ देष के किसानों और व्यापारियों के साथ छलकपट और धोखाधड़ी में शामिल है। मंहगाई और एफडीआई का उसका विरोध दिखावटी है क्योंकि भाजपा ने अपने विजन डाक्यूमेंट 2004 में स्वयं रिटेल क्षेत्र में एफडीआई की नीति को स्वीकार किया था। आज वह इसका विरोध कर रही है। समाजवादी पार्टी, भाजपा की इस अवसरवादी नीति की निन्दा करती है।
राजधानी लखनऊ में आज सैकड़ों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जुलूस की षक्ल में कैसरबाग, लखनऊ स्थित जिला/महानगर कार्यालय से श्री अशोक यादव और मुजीबुर्रहमान बबलू के नेतृत्व में बंद की अपील करते हुए सड़क पर निकले। जुलूस हजरतगंज गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुआ। इसमें सर्वश्री शारदा प्रताप शुक्ला, रविदास मेहरोत्रा, मो0 रेहान, जूही सिंह, रघुनन्दन सिंह काका, नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, लीलावती कुशवाहा, प्रेमप्रकाश वर्मा, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, डा0 राजपाल कश्यप, श्रीमती सुरेश चैहान, माला द्विवेदी, जरीना उस्मानी, मुन्नी पाल, बसंती, नसीमा बानों, शंाति देवी, फरहाना आदि शामिल थी। वालमाट के रिटेल आउटलेट को भी  समाजवादी पार्टी कार्यकताओं ने बंद करवा दिया।
आज लखनऊ में सेंट्रल बार, लखनऊ बार और रायलबार के आव्हान पर वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया और हाईकोर्ट के चैराहे पर उन्होने मंहगाई तथा एफडीआई का पुतला फूंका। इसमें सर्वश्री देवीवक्श सिंह, जगन्नाथ प्रसाद यादव, सहजराम यादव तथा अधिवक्ता सभा के कई एडवोकेट शािमल हुए। बंद के समर्थन में मुस्लिम भी बड़ी तादाद में सड़क पर उतरे। सम्भल में किसानों ने डीजल की मंहगाई के विरोध में स्वयं टैªक्टर में आग लगा दी। मथुरा में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन हुआ।
समाजवादी पार्टी की मांग है कि केन्द्र सरकार मनमाने तरीके से आम जनता के हितों के खिलाफ लिए गए सभी निर्णय वापस करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in