Categorized | लखनऊ.

तत्काल प्रभाव से निलम्बित

Posted on 21 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के श्रम मंत्री डा0 वकार अहमद शाह ने मुरादाबाद के सहायक श्रमायुक्त, श्री गोपाल कृष्ण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित तथा उप श्रमायुक्त मुरादाबाद श्री के0 के0 पुरवार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देंष दिये हैं।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, श्रम श्री शैलेष कृष्ण ने दी है। उन्होंने बताया कि श्री गोपाल कृष्ण पर राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के साथ अमर्यादित आचरण करने तथा फील्ड आफिसर के पद पर तैनात कार्मिक को हटाकर अनिधिकृत रूप से श्री दिवाकर शर्मा को नियुक्त करने तथा अधीनस्थ स्टाफ को प्रताडि़त करने के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि श्री के0 के0 पुरवार को कार्यों में उदासीनता, लापरवाही बरतने तथा कार्यों में अनियमितता पाये जाने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in