Categorized | लखनऊ.

300 हज यात्री रवाना हुये

Posted on 21 September 2012 by admin

आज यहां अमौसी एअरपोर्ट से 300 हज यात्री फ्लाइट संख्या-5411 से सऊदी अरब के लिये पूर्वाह्न 11.50 बजे रवाना हुये। एअरपोर्ट के लिये उन्हें अली मियाॅं हज हाउस से बसों से रूख़्सत किया गया। इन यात्रियों में 173 पुरूष, 126 महिलायें व एक बालिका शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि आज यहां से केवल एक फ्लाइट थी।
यह जानकारी देते हुये उ0प्र0राज्य हज समिति के सचिव श्री अबरार अहमद ने बताया कि कल 21 सितम्बर को हाजियों के लिये दो फ्लाइट्स हैं। इनमें से फ्लाइट सं-5519 सायं 05.20 बजे व फ्लाइट सं0-5521 सायं 07.20 बजे उड़ान भरेंगी। इन दोनों फ्लाइट से लगभग 600 हज यात्री मदीना जायेंगे। इन यात्रियों को पासपोर्ट आदि देने व बुकिंग के कार्य आज ही पूर्ण हो जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in