Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से ‘इनोसेन्स आॅफ मुस्लिम्स’ फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की

Posted on 19 September 2012 by admin

19-september-2012मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत सरकार से ‘इनोसेन्स आॅफ मुस्लिम्स’ फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। श्री यादव ने आज इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह को लिखे एक पत्र में यह भी अनुरोध किया कि यू-ट्यूब पर इस फिल्म के प्रदर्शन पर सख्ती से पाबन्दी लगाते हुए इण्टरनेट पर इस फिल्म को ब्लाॅक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
इससे पूर्व, इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के नेतृत्व में इस्लामिक सेन्टर आॅफ इण्डिया के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से आज यहां उनके सरकारी आवास पर भेंट की और उनसे इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले में हर सम्भव कार्रवाई करेगी।  इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in