Categorized | लखनऊ.

सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने के लिये निगम में एकीकृत परिवहन प्रबंधन प्रणाली (आई0टी0एम0एस0) लागू की जायेगी

Posted on 19 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को पूरी तरह सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने के लिये निगम में एकीकृत परिवहन प्रबंधन प्रणाली (आई0टी0एम0एस0) लागू की जायेगी। इस प्रणाली को अगले दो साल के अंदर पूरी तरह लागू कर दिया जायेगा। इसके लिये भारत सरकार ने परिवहन निगम के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए पूॅजीगत व्यय 38.25 करोड़ रूपये के सापेक्ष 19.12 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया कि इस प्रणाली के तहत परिवहन निगम मुख्यालय को सभी क्षेत्रीय इकाइयों एवं बस डिपो से कम्प्यूटर नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जायेगा। इस कार्य हेतु अर्नेस्ट एण्ड यंग को परामर्शी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम में आई0टी0एम0एस0 परियोजना के क्रियान्वित हो जाने के फलस्वरूप निगम की टिकट प्रणाली एवं यात्री सूचना प्रणाली का कम्प्यूटरीकरण हो सकेगा। इसके अलावा डिपो प्रबंधन, कार्यशाला प्रबंधन, जनशक्ति प्रबंधन, आस्तियों के अवमूल्यन व वाणिज्यिक लेखा संबंधी महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भी कम्प्यूटरीकरण किया जायेगा।
परिवहन मंत्री ने बताया कि सूचना प्रणाली को विकसित करने के लिये निगम में एक आई0टी0 निधि की स्थापना की गयी है। उन्होंने बताया कि आई0टी0 निधि व भारत सरकार से प्राप्त अनुदान से परिवहन निगम का कम्प्यूटरीकरण होने के उपरांत आम जनता को घर बैठे इन्टरनेट के माध्यम से टिकट बुक कराने एवं सीट आरक्षित कराने के लिये आन लाइन सुविधा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने बताया कि आई0टी0एम0एस0 के तहत सभी बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी0पी0एस0) लगाया जायेगा, जिससे यात्रियों को बसों की सही लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी तथा वे अनावश्यक दौड़ भाग से बच सकेंगे। इसके अलावा निःशुल्क यात्रा हेतु विकलांगों एवं लोकतंत्र सेनानियों के लिये स्मार्ट कार्ड जारी किया जायेगा, जिससे इन लोगों का लेखा-जोखा अद्यतन रखा जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in