Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री ने देश को धोखे में रखा-राजनाथ सिंह

Posted on 19 September 2012 by admin

कोयला आवंटन घोटाला, एफ0डी0आई0, भ्रष्टाचार और मंहगाई के लिए श्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व उनके सहयोगियों को जिम्मेदार बताया। पूर्व मुख्यमंत्री आज सायं 4ः30 बजे अमीनाबाद बाजार पहुॅचे। हजारों की संख्या में व्यापारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का स्वागत किया। अमीनाबाद से राजनाथ सिंह पैदल श्रीरामरोड़, नजीराबाद होते हुए केसरबाग चैराहे पहुॅचे, जगह-जगह पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। श्री सिंह ने भी जगह-जगह रूक कर व्यापारियों को सम्बोधित किया। उपस्थ्ति व्यापारी समाज व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने एफ0डी0आई0 पर देश को धोखे में रखकर फैसला किया है।
श्री सिंह ने कहा सर्वदलीय बैठक मे एफ0डी0आई0 के मुद्दे पर विभिन्न राय होने के कारण उस समय प्रधानमंत्री ने देश के नेताओं को भरोसा दिलाया था कि सर्वानुमति बनने पर ही एफ0डी0आई0 को लागू करेंगे। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री व कांग्रेस पार्टी को ललकारते हुए कहा कि भारत एक देश है उपनिवेश नही। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भारत को उपनिवेश मानते थे। इसीलिए उन्होंने देश को मनमाफिक तरीके से लूटा। आज कांग्रेस पार्टी देश को लूटने पर उसी तरह उतारू हो गई है। प्रधानमंत्री, कांगे्रस व उनके मंत्रियों पर बड़े-बड़े घोटालो के गम्भीर आरोप लगे है। केन्द्र की यह सरकार आम जनता का विश्वास खो चुकी है। श्री सिंह ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया की जब तक भारत में भाजपा का अस्तित्व रहेंगा हम एफ0डी0आई0 को लागू नही होने देंगे। बढ़ी हुई मंहगाई को नियंत्रण में लायेंगे। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की किमते कम करेंगे।
श्री सिंह ने सपा-बसपा के बारे मे कहा कि यह पार्टियां भी आम जन और देशहित में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बेनर्जी की तरह केन्द्र सरकार से समर्थन वापस ले। श्री सिंह ने कहा कि एफ0डी0आई0 पर सपा बसपा विरोध मे है यह कैसा दिखावा कर रही है। केन्द्र सरकार को समर्थन भी जारी रखे है और प्रदेश में विरोध भी। इनकी दिखावे की राजनीति अब जनता जान चुकी है। देश का नेता कैसा हो राजनाथ सिंह जैसा हो, राजनाथ सिंह तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह मुरदाबाद के गगन भेदी नारे लगाते हुए जलूस बाजारों में घूमा। कल का बंद ऐतिहासिक होगा।
राजनाथ सिंह के साथ पैदल मार्च में स्थानीय सांसद लालजी टण्डन, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, जयपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य महेन्द्र सिह, वीरेन्द्र तिवारी, महानगर संयोजक मनोहर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, सभासद नागेन्द्र सिंह, रमेश कपूर बाबा, राजेश मालवीय, मिन्टू उपाध्याय, व्यापारी नेता नरेश सोनकर, मन्नू तेजवानी, प्रदीप भार्गव, रामनिवास यादव, वीरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, शैलेन्द्र सिंह शैलू बड़ी संख्या में व्यापारी सभासद व महिलाये भी रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in