Categorized | लखनऊ.

बंद में शरीक होने की अपील की

Posted on 19 September 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्र की यूपीए  सरकार द्वारा डीजल के दामो में वृद्धि, रिटेल में एफडीआई को मंजूरी, रसोई गैस पर सब्सिडी के खात्मे आदि  जन विरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ 20 सितम्बर,2012 को घोषित बन्द में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बंद कराने में सक्रिय रूप से हिस्सा लेगें। पार्टी ने सभी व्यापारी बंधुओं और निजी औद्योगिक संस्थानो से इस बंद में शरीक होने की अपील की हैं। आवश्यक सेवाओं को इस बंद से अलग रखा गया है। उत्तर प्रदेश में चूॅकि समाजवादी पार्टी की सरकार है इसलिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बंद में जोर  जबरर्दस्ती नहीं करेगें।
समाजवादी पार्टी केन्द्र सरकार को गुणदोष के आधार पर बाहर से समर्थन दे रही है। पार्टी की अपनी विचारधारा है। सांप्रदायिक ताकतों को केन्द्र की सत्ता में आने से रोकने के लिए ही वह यूपीए को समर्थन दे रही है। उसका जुड़ाव जनहित के सामाजिक सरोकारों से है। उसका मानना है कि डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर केन्द्र की कांग्रेस सरकार जनता के हितो से खिलवाड़ कर रही है। इससे मंहगाई बढे़गी और आम आदमी का जीना दूभर हो जाएगा। एफडीआई को मंजूरी से देश में बेकारी बढ़ेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था को चोट पहुॅचेगी।
समाजवादी पार्टी पर बंद की घोषणा पर नैतिकता की बात भाजपा किस मुहं से कर रही है जबकि कांग्रेस और भाजपा की नीतियों में कोई फर्क नहीं है। दोनों अमेरिकापरस्त, पूंजीघरानों के संरक्षक तथा उदारवाद के पक्षकार है। एफडीआई को भाजपा ने अपने विजन डाक्यूमेंट में स्थान दे रखा था। उदारीकरण को भाजपा गठबंधन वाली सरकार ने भी आगे बढ़ाया था। कांग्रेस उसी रास्ते पर चल रही है।
समाजवादी पार्टी का बंद केन्द्र की कांग्रेस सरकार द्वारा पूंजीघरानो की घाटे की चिन्ता कर पेट्रोल के बाद डीजल के दाम बढ़ाने, महंगाई को और ज्यादा बढ़ाने तथा अमेरिकी दबाव में एफडीआई को मंजूरी देने के खिलाफ है। इससे भारत में पांच करोड़ रिटेल कारोबारी और 22 करोड़ रोजगारी तबाह हो जाएगें। किसान और गरीब लोग बेरेाजगार होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगें।
देष में बढ़ती मंहगाई रोकने के जिस पश्चिमी फार्मूले पर डा0 मनमोहन सिंह की सरकार चल रही है उससे देश कर्जदार और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का गुलाम बन जाएगा। इससे बचाव का रास्ता डा0 लोहिया का दाम बांधो सिद्धांत है जिसका सुझाव श्री मुलायम सिंह यादव संसद में भी दे चुके हैं। एफडीआई से बाजार में रूपए की स्थिति में और गिरावट आएगी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इन वजहों से उत्तर प्रदेष में एफडीआई को रिटेल में मंजूरी देने से मना कर दिया है।
समाजवादी पार्टी को विश्वास है कि कल प्रदेश की जनता, व्यापारी, तथा अन्य सभी प्रबुद्ध जन मंहगाई और एफडीआई के खिलाफ 20 सितम्बर,2012 को आयोजित “बंद“ में अपना सहयेाग देगें और इसे सफल बनाएगें। देश को विदेशी कम्पनियों के जाल से बचाने के लिए इस बंद में सभी की शिरकत वांछित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in