Categorized | लखनऊ.

छह माह की उपलब्धियों की जानकारी दी

Posted on 19 September 2012 by admin

समाजवादी छात्रसभा द्वारा 15 सितम्बर,2012 से प्रारम्भ छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज शिक्षको को सम्मानित किया गया। छात्रो-नौजवानों की टोलियांे ने प्रदेशभर में विश्वविद्यालयों तथा कालेजों में युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी सरकार की छह माह की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होने नौजवानों को बताया कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन के अलावा युवा कल्याण की कई अन्य योजनाएं भी शुरू की है। इंटर पास छात्रों-छात्राओं को लैपटाप भी देने की योजना है।
आज के0के0सी0, लखनऊ में विज्ञान विभाग के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें सर्वश्री अनिल यादव, रमेश राजन, देवेन्द्र यादव, सूरज सिंह, सानू यादव, नीतेश सिंह, महेश आदि ने शिरकत की। राजधानी में कल लखनऊ विश्वविद्यालय में श्री के0सी0 जैन तथा श्री मान सिंह के साथ रूदे्रश प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, प्रशांत मिश्रा, अनमोल जैन, हेमंत सिंह आदि ने सरकार की योजनाओं से संबंधित पर्चे बांटे और गोष्ठियां की। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप ने गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी में छात्रों के बीच जाकर जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला।
स्मरणीय है, छात्रसभा का छात्र-नौजवान जागरूकता अभियान 15 से शुरू होकर 21 सितम्बर,2012 तक चलेगा। इसके अंतर्गत कालेजों, विश्वविद्यालयों में जाकर पार्टी कार्यक्रम तथा सरकारी नीतियों का सघन प्रचार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ छात्रसभा ने शिक्षकों का भी सम्मान किया। इस तरह शिक्षा संस्थाओं में छात्रों-शिक्षकों सभी का सहयेाग हासिल किये जाने के प्रयास चल रहे हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in