Categorized | लखनऊ.

जनता और व्यापारियों को मूल्यवृद्धि और एफडीआई पर धोखा दे रही है यूपीए सरकार

Posted on 18 September 2012 by admin

pradershanसर्व समाज व्यापार मंडल लखनऊ के जिला अध्यक्ष अकरम अहमद खान ने आज सैकड़ों व्यापारियों भाइयों के साथ इंदिरा नगर के मुंशी पुलिया चैराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूँका, जिला अध्यक्ष अकरम अहमद खान ने यूपीए सरकार की घोर निन्दा करते हुए कहा कि अपने देश के छोटे छोटे व्यापारियों का हक छीनकर विदेशी निवेश एफडीआई को भारत में लाने के प्रस्ताव का उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है। यूपीए सरकार मंहगाई, आतंकवाद व भ्रष्टाचार से पहले से ही जूझ रही थी और अब कोयला आवंटन, मूल्यवृद्धि तथा एफडीआई के मुद्दे पर मनमोहन सरकार चैतरफा घिर गई है। सरकार ने पहले डीजल और रसोई गैस के मुद्दें पर जनता के साथ धोखा किया फिर एफडीआई को मंजूरी देकर भारत के व्यापार को बर्बाद करने के लिए अपनी संतुष्टी दे दी।
जिला अध्यक्ष अकरम अहमद खान  ने कहा कि विदेशी वाल मार्ट, टेस्को, कैरिफोन, मैट्रो जैसी कम्पनियां जहां भी जाती है वहां खुदरा व्यापार को हड़प कर जाती हैं। छोटे छोटे दुकानदार जो गांवों, कस्बो, शहरों में आम जरूरतों का सामान जनता को उपलब्ध कराते हैं एफडीआई के आने पर छोटे-छोटे व्यापारियों के व्यापार खत्म हो जायेंगे क्योंकि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश संकट से गुजरा रहा है विदेशी कम्पनियों को भारत में लाकर भारत के व्यापार को पुंज करने की कोशिश की जा रही है।
जिला अध्यक्ष अकरम अहमद खान ने कहा की अगर केंद्र सरकार अगर  व्यापारियों का हक छीनकर विदेशी निवेश एफडीआई को भारत में लाने पर अड़ी रही तो आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी हार का मुंह देखना पड़ेगा,  सर्व समाज व्यापार मंडल प्रदेश में  भर में घूम घूम कर जनता और व्यापारी भाइयों को यह बताने का काम करेगा की किस तरह कांग्रेस नीत यू. पी. ए. सरकार  मूल्यवृद्धि तथा एफडीआई के नाम पर खुदरा व्यापार और व्यापारियों को खत्म करना चाहती है द्य

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in