Categorized | लखनऊ.

एफ0डी0आई0, महंगाई तथा भ्रष्टाचार के विरोध मंे धरना

Posted on 17 September 2012 by admin

केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, एफ0डी0आई0, महंगाई तथा भ्रष्टाचार के विरोध मंे समाजवादी पार्टी 20 सितम्बर, 2012 को प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी के समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों/महासचिवों को इस संबंध में सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर कार्यक्रम की रणनीति तय करने के निर्देश दिये हैं।
श्री अखिलेश यादव द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी पर भारी आर्थिक चोट की गई है। इससे आम आदमी का जीना दूभर हो जाएगा। एफ0डी0आई0 की मंजूरी से देश की घरेलू अर्थव्यवस्था चैपट होगी और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की मुनाफाखोरी एवं मनमानी बढ़ेगी। समाजवादी पार्टी ने इसके विरोध का निर्णय लिया है। अतः 20 सितम्बर, 2012 को धरना प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी केन्द्र की जनविरोधी नीतियों को विरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in