Categorized | लखनऊ.

हज यात्रियों के पहले जत्थे को मौलाना राबे हसनी नदवी कल झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे

Posted on 17 September 2012 by admin

कल की दोनों उड़ानें पूरी तरह से भरी

अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री मो0 आज़म खाँ के अनुरोध पर नदवतुल उलेमा के नाजि़म मौलाना सैयद मोहम्मद राबे हसनी नदवी कल 17 सितम्बर को अपराह्न 1ः30 बजे लखनऊ हज हाउस के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सउदी अरब जाने वाले हज यात्रियों के पहले जत्थे की बसों को हरी झण्डी दिखाकर उन्हें अमौसी हवाई अड्डे के लिए रवाना करेंगे, जहाँ से ये यात्री हज की पहली उड़ान पकड़ेंगे।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव श्री अबरार अहमद ने बताया कि हज के लिए कल 2 हवाई जहाज लखनऊ से मदीना जायेंगे। पहली फ्लाइट नं0 5111 सायं 05ः20 बजे प्रस्थान करेंगी, जबकि दूसरी फ्लाइट नं0 5113 सायं 07ः20 बजे प्रस्थान करेंगी। ये दोनों उड़ाने आज ही पूरी तरह से बुक हो गयी हैं।
प्रेस ब्रीफिंग:- लखनऊ हज हाउस से जाने वाले हज यात्रियों के सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए प्रतिदिन वहाँ पर सायं 05ः30 से 06ः00 बजे के बीच प्रेस ब्रीफिंग की व्यवस्था की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in