Categorized | लखनऊ.

विश्वकर्मा जयन्ती पर मुख्यमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएं

Posted on 16 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयन्ती पर शिल्पियांे एवं अभियंताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
एक शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश एवं प्रदेश के आर्थिक विकास एवं नवनिर्माण में तकनीकी विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिल्पियों एवं अभियंताओं से देश एवं समाज के सुदृढ़ विकास में गुणवत्तायुक्त निर्माण को प्रमुखता देने का आह्वान करते हुए कहा कि मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य होने से जनमानस में सरकार की बेहतर छवि बनती है। उन्होंने कहा कि अभियंताओं की क्षमता एवं दक्षता के समुचित उपयोग से ही उसका वास्तविक लाभ आम लोगों को सहजता से मिल सकता है।
श्री यादव ने अभियंताओं से अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर निर्माण कार्याें को ईमानदारी व निष्ठापूर्वक सम्पन्न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियंताओं की चाहिए कि वे समतावादी समाज के निर्माण और उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपनी प्रतिभा का बेहतर ढंग से उपयोग करने का संकल्प लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in