Categorized | लखनऊ.

प्रेस कौंसिल चेयरमैन काटजू का अभिनन्दन

Posted on 16 September 2012 by admin

hindi-media-center-1hindi-media-centerप्रेस परिषद् के अध्यक्ष जस्टिस मार्कण्डेय काटजू का नागरिक अभिनन्दन हिन्दी समाचार पत्र सम्मेलन की ओर से मुख्यमंत्री आवास पर हुआ। हिन्दी समाचार पत्र सम्मेलन द्वारा इस अवसर पर एक सम्मान पत्र भेंट किया गया और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जस्टिस काटजू का नागरिक अभिनन्दन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राजस्व मंत्री अम्बिका चैधरी, समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी, हिन्दी समाचार पत्र सम्मेलन के संरक्षक शीतला सिंह, अध्यक्ष उत्तम चन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, व अन्य पदाधिकारीगण व प्रदेष के विभिन्न अंचलों से आये सम्पादकगण व पत्रकार मौजूद थे। हिन्दी समाचार पत्र सम्मेलन की महामंत्री सुमन गुप्ता ने मुख्यमंत्री को संस्था की ओर से स्मृतिचिन्ह भेंट किया। बुन्देलखण्ड से आये संस्था के कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ने मुख्यमंत्री को झांसी की प्रतिमा भेंट की तो मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैंने रानी झांसी के नाम से एक योजना आरम्भ की है।’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in