Categorized | लखनऊ.

19वीं पशुगणना का कार्य आरम्भ

Posted on 15 September 2012 by admin

प्रदेश में पशुपालन विभाग द्वारा, राजस्व विभाग के सहयोग से 19वीं पशुगणना का कार्य आरम्भ किया जा रहा है। पशुगणना के प्रशिक्षण का कार्य कल 15 सितम्बर को वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, इन्दिरानगर, लखनऊ में प्रातः 10ः30 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा।
निदेशक, पशुपालन डा0 रूद्रप्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री वी0के0 शर्मा अध्यक्ष राजस्व परिषद, उ0प्र0 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे तथा प्रशिक्षण की अध्यक्षता श्री योगेश कुमार प्रमुख सचिव, पशुधन करेंगे।
इस प्रशिक्षण में प्रदेश के समस्त जनपदों व मण्डलों के पशुपालन विभाग के समस्त सांख्यिकी कर्मचारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी व मण्डलीय अधिकारी भाग लेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारी के प्रतिनिधि व राजस्व विभाग के नामित अधिकारी तथा स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in