Categorized | लखनऊ.

केन्द्र सरकार की घोषणा के भयावह परिणाम होगें

Posted on 15 September 2012 by admin

डीजल के दामों में पाॅच रूपये की बढ़ोत्तरी और रसोई गैस सिलेण्डर की सीमित आपूर्ति की केन्द्र सरकार की घोषणा के भयावह परिणाम होगें। इससे आम आदमी का जीना मुहाल हो जायगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के सभी जनपदों में आज मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना जोरदार विरोध जताया है। विभिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानपरिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि केन्द्र की कांगे्रस सरकार को पूंजी घरानों के घाटे की ज्यादा चिन्ता रहती है आम आदमी की तकलीफों की नहीं। चंद तेल कंपनियों की सेहत ठीक रखने के लिए केन्द्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता को, जो पहले ही भ्रष्टाचार से परेशान है, बुरी तरह पीडि़त होगी। उसके जीवन से सारी खुशियाॅ छिन जाएगी। घर गृहस्थी के पटरी से उतर जाने से अब परिवार संकट में पड़ जायेेंगे। अभी सवा महीने पहले डीजल के दाम बढ़ाने के बाद यह अचानक वृद्धि उपभोक्ताओं के साथ क्रूर मजाक है।
डीजल के दाम बढ़ने का असर यह होगा कि परिवहन का भाड़ा बढ़ने से खाद्य पदार्थ और दैनिक आवश्यकता की चीजे भी महंगी हो जाएगी। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित खेती और किसान होगा। सिंचाई और जुताई मंहगी होगी। लगभग 670 खाद्य वस्तुओं पर इसका असर होगा। सब्सिडी के बिना 750 रूपए के गैस सिलेन्डर से आम उपभोक्ता की कमर टूट जाएगी। घरों में फिर चूल्हा-अंगीठी युग की शुरूआत होने लगेगी।
केन्द्र की कांगे्रस सरकार के नए कारनामों का असर अभी से दिखाई देने लगा है। बस किराये में 10 प्रतिशत वृद्धि की तैयारी है। आटो-रिक्शा भी अपना किराया बढ़ाए बिना नहीं रहंेगे। जनता पर इतनी मंहगाई का बोझ डालना अनुचित और निंदनीय है। केन्द्र सरकार को तत्काल यह मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए। समाजवादी पार्टी इस मूल्य वृद्धि का पुरजोर विरोध करेगी और मनमानी सरकारी लूट नहीं होने देगी।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी आज केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा लिये गये निर्णय का विरोध करती है। समाजवादी पार्टी का प्रारम्भ से ही यह मत रहा है कि खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेश निवेश का भारतीय बाजार और खेती पर विपरीत असर पड़ेगा। केन्द्र सरकार द्वारा एफ0डी0आई को मंजूरी देने से भारतीय अर्थव्यवस्था छिन्न भिन्न हो जायेगी। इससे किसान और दुकानदार बर्बाद हो जायेंगे। केन्द्र सरकार का यह फैसला देश हित में नहीं हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in