Categorized | लखनऊ.

जेल मैनुअल में आवश्यक संशोधन कर प्रत्येक दशा में 3 माह में अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी

Posted on 13 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं खाद्य मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ ने उ0प्र0 जेल मैनुअल में संशोधन हेतु महानिरीक्षक कारागार की अध्यक्षता में गठन के लिए प्रस्तावित 6 सदस्यीय समिति में सेवानिवृत्त अपर महानिदेशक कारागार श्री हरिशंकर सिंह को सदस्य नामित करने हेतु अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए कारागार मंत्री ने बताया कि यह समिति भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये माडल प्रिजन मैनुअल के स्वीकार्य प्राविधानों को उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल में समाहित करने के लिए जेल मैनुअल में आवश्यक संशोधन कर प्रत्येक दशा में 3 माह में अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि 3 माह के बाद समिति का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री हरिशंकर सिंह माडल प्रिजन मैनुअल एवं उ0प्र0 जेल मैनुअल का सम्यक अध्ययन कर प्रदेश के लिए स्वीकार्य एवं उपयोगी प्रस्तावों तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं विभिन्न न्यायालयों द्वारा विगत वर्षों में की गयी अपेक्षाओं एवं निर्देशों को सम्मिलित करते हुए पुनरीक्षित रिपोर्ट निर्धारित अवधि में समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in