Categorized | लखनऊ.

विकलांगजनों की आसान पहंुच के लिये उन्हें बाधा रहित सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा

Posted on 13 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने समस्त विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों से सार्वजनिक भवनों/स्थानों में विकलांगजनों की आसान पहंुच के लिये उन्हें बाधा रहित सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की है।
इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा समस्त प्रमुख सचिवों व सचिवों को भेजे गये परिपत्र का हवाला देते हुए आयुक्त विकलांगजन श्री वी0एन0गर्ग ने विभागाध्यक्षों/कार्यायाध्यक्षों को भेजे गये अपने परिपत्र में कहा है कि विकलांग व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं/सहायता का प्राविधान किया गया है। इसी क्रम में सार्वजनिक भवनों में विकलांगजन की आसान पहंुच के लिए रैम्प्स का निर्माण प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष से कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में समस्त सरकारी विभागों के सार्वजनिक भवनों में रैम्प्स का निर्माण कराये जाने की नितान्त आवश्यकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in