Categorized | लखनऊ.

समाजवादी एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ कल से

Posted on 13 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश की गरीब जनता को आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से समाजवादी एम्बुलेंस सेवा कल 14 सितम्बर से आरम्भ की जा रही है। इसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री शंखलाल माझी की उपस्थिति में 5, कालिदास मार्ग से किया जायेगा। इस सेवा के अन्तर्गत टोल फ्री नं0 108 के माध्यम से सड़क दुर्घटना, दैवी आपदा, आगजनी, हार्ट-अटैक एवं अन्य गम्भीर रोगियों को परिवहन सेवा निःशुल्क दी जायेगी। इस टोल फ्री नं0 से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल जायेगी। प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने अथवा परिवार के लिए 20 मिनट के अन्दर आपात चिकित्सा सुविधायें जुटा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in