Categorized | लखनऊ.

ई-सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये

Posted on 12 September 2012 by admin

वाणिज्य कर भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा प्रमुख सचिव कर एवं निबंधन श्री वीरेश कुमार की अध्यक्षता में की गयी। विभाग का वार्षिक रू0 38,492 करोड़ के सापेक्ष रू0 13,138 करोड़ की वसूली की गयी। यह वार्षिक लक्ष्य का 34 प्रतिशत है। इस क्रम में विभागीय लक्ष्य को समय से पूरा करने एवं कार्यालय में ई-सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
वाणिज्य कर आयुक्त श्री हिमांशु कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण करें, व्यापार बंधु की बैठक नियमित रूप से जिलाधिकारी/आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित करने, अधिकारी एवं टैक्स बार (अधिवक्ताओं) के साथ नियमित बैठक कर एवं कार्यालय में नियमित रूप से समय निश्चित कर बैठें एवं व्यापारियों की समस्या का निराकरण करें। जिससे उनको अनावश्यक रूप से प्रदेश मुख्यालय पर न आना पड़े।  अगस्त माह के अंत तक जनपद श्रावस्ती, अमरोहा (जे0पी0नगर), ललितपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर एवं चित्रकूट के अधिकारी द्वारा वार्षिक एवं मासिक लक्ष्यों को पूरा न करने के कारण चेतावनी देते हुये सचेत किया गया कि इस माह के अंत तक अपने लक्ष्य को पूरा करें।
विभाग को  आधुनिकीकरण एवं वेब-साइट के माध्यम से व्यापारियों और अन्य संबंधित लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया। एक करोड़  से ज्यादा के प्रदेश में लगभग 355 बकायेदार हैं, उनसे भी वसूली करने के निर्देश दिये गये। कर्मचारियों के अनुशासनात्मक कार्रवाई को समय से पूरा करने एवं माननीय उच्च न्यायालय के वादों में समय से काउन्टर एफिडेविट लगाने के निर्देश दिये गये।
इस बैठक में अपर आयुक्त श्रीमती कामिनी रत्न चैहान, श्री वी0राम शास्त्री सहित विभाग के जोनल एवं मुख्यलय पर तैनात विभागीय आयुक्तों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in