Categorized | लखनऊ.

राज्य मार्गो को कम से कम 7 मी0 चैड़ा किये जाने का निर्णय

Posted on 12 September 2012 by admin

प्रदेश की जनता को सुगम आवागमन उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त राज्य मार्गो को कम से कम 7 मी0 चैड़ा किये जाने का निर्णय लिया है। इसके अन्तर्गत लगभग 1000 कि0मी0 हेतु 1800 करोड़ रूपयें दियें गयें।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों को चार लेन मार्ग तथा असंतृप्त ग्रामों को सम्पर्क मार्गो से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2012-13 में 100 करोड़ रूपयें का बजट प्राविधान किया गया। इस योजना के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा 285 कि0मी0 लम्बाई हेतु 1465 करोड़ रूपयें की स्वीकृति जारी की गई हैै।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुसार वर्तमान सरकार के 6 माह के कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है।
जिसके अन्तर्गत प्रदेश के समस्त अधूरे पुलों का निर्माण करने का  निर्णय लिया गया है। इसके लिए समुचित धन का प्राविधान किया गया हैं। इन निर्णय के अन्तर्गत 49 अधूरे सेतुओं में से 7 सेतु पूर्ण किये गये, जबकि शेष की कार्यवाही प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त 04 नये सेतुओं की स्वीकृतियां निर्गत की गयी है।
राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग अन्य जिलामार्ग एवं ग्रामीण मार्गो की 11000 कि0मी0 लम्बाई के नवीनीकरण हेतु 825 करोड़ रूपयें की धनराशि अवमुक्त, जिसके सापेक्ष अब तक 1195 कि0मी0 लम्बाई में सड़को नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया गया है। अब तक 16545 कि0मी0 राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग एवं अन्य जिला मार्ग तथा 11225 कि0मी0 ग्रामीण मार्ग गड़्ढ़ामुक्त किये गये।
वर्ष 2001 की जनसंख्या के आधार पर 250 से 499 की आबादी वाले लगभग 18000 ग्रामों को अगले 05 वर्षो में सम्पर्क मार्ग से जोड़ंे जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना में वर्ष 2012-13 में 1598 तथा आगामी चार वर्षो में प्रत्येक वर्ष 2100 ग्रामों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ दिया जायेगा।
सभी लोगों को समान अवसर प्रदान करने के लिए एवं कार्यो में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्राप्त करने के लिए ठेकों में आरक्षण व्यवस्था समाप्त की गयी।
सहायक अभियन्ता से प्रमुख अभियन्ता स्तर तक के सभी पदों पर नियमित पदोन्नतियां प्रदान की गयी हैं।
सेतु निगम के 2500 से ज्यादा वर्कचार्ज कर्मचारियों को छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in