Categorized | लखनऊ.

केन्द्र सरकार के घोटालों के विरोध में विशाल धरना दिया

Posted on 12 September 2012 by admin

प्रधानमंत्री इस्तीफा दो, इस्तीफा दो, सोनिया गाॅधी मुर्दाबाद के गगनभेदी नारों के बीच भाजपा ने आज केन्द्र सरकार के घोटालों के विरोध में विशाल धरना दिया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चारबाग स्थित दीनदयाल उपाध्याय वाटिका पर धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने किया। धरने को प्रदेश के वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन, पूर्व अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, नेता विधान मण्डल दल हुकुम सिंह, पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, प्रेमलता कटियार, प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य विनोद पाण्डेय, उपाध्यक्ष लज्जारानी गर्ग, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरीश द्विवेदी आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।
सांसद लालजी टण्डन ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को घेरा। उन्होंने कहा कि श्री सिंह कह रहे है मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश का खुब विकास हुआ। श्री टण्डन ने इस पर कहा कि देश की जगह उनको कांगे्रस का खुब विकास हुआ यह कहना शोभा देता है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कांग्रेस तथा केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक कांगे्रस को छोड़ अन्य किसी पार्टी पर घोटाले व मंहगाई बढ़ाने का आरोप तक नही लगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब तक कांग्रेस पार्टी के सिर पर 39 घोटालो का सेहरा व पगड़ी बंध चुका है। मिस्टर क्लीन की छवि वाले प्रधानमंत्री अब घोटालों के बादशाह बन चुके है। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी 2010 को प्रधानमंत्री ने कैग द्वारा बुलाए गए सम्मेलन में उसकी तारीफों के पुल बाॅधे थे। क्या कारण है कि 2012 आते-आते कैग कांग्रेस की आॅखों की किरकिरी बन गई। कैग प्रमुख विनोद राय की नियुक्ति कांगे्रस ने ही की थी। अब जब कैग की रिर्पोट में घोटाले निकल रहे है तो कांग्रेसी बौखला कर उस पर आरोप लगा रहे है।
डा0 बाजपेई ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने प्रधानमंत्री रहते मात्र एक अखबार में पट्रोल पम्प व गैस एजेन्सी के आवंटन पर उगली उठने से सारे आवंटन निरस्त कर दिये थे। कांग्रेस कैग की रिर्पोट के बाद में कोयला आवंटन क्यों निरस्त नही कर रही है क्योकि कांग्रेस ने इस आवंटन में मोटा माल खाया है। जहां तक भाजपा के मुख्यमंत्रियों द्वारा कोयला आवंटन की सिफारिश की गई थी वह जनता को सस्ती बिजली मिले इसलिए की गई है। भाजपा ने सरकार को संसद में घेरा अब सड़कों पर घेरेंगे।सरकार को उखाड़ फेकने तक भाजपा कार्यकर्ता आन्दोलन करते रहेंगे। हम साबित करके रहेंगे की प्रधानमंत्री ने भी कोयले में दलाली खायी है। सपा पर चुटकी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब सपा भी कोयला आवंटन पर बोल रही है। कांग्रेस का समर्थन भी कर रही है। दोहरी मानसिकता से सपा जनता को नही बरगला सकती। धरने मे प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री महेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, जयप्रकाश चतुर्वेदी, सुनील सिंह, दयाशंकर सिंह, सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, मो0 राईनी, मो0 नईम, राजेश मालवीय, मिन्टू, उपाध्याय, चै0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, गोपाल टण्डन, महानगर संयोजक मनोहर सिंह, जिला संयोजक रामनिवास यादव, वीरेन्द्र सिंह, प्रदीप भार्गव, कपिल सोनी, अंजनी श्रीवास्तव, भिखारी सिंह, रमेश कपूर बाबा, रमेश तूफानी, मानसिंह, राजकुमार, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अनीता अग्रवाल, आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी, राजेश कटियार, वीरेन्द्र तिवारी, भारत मौर्या, राजेन्द्र सिंह चैहान, राजीव मिश्रा, अशोक पाण्डेय विजय सेन सिंह, दिनेश दूबे, विवेक श्रीवास्तव, पी0के0 मिश्रा, विनोद सिंह, भुनेन्द्र सिंह मुन्ना, युवा मोर्चा अध्यक्ष साकेत मिश्र, कुसमा लोधी, धर्मेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सभासद व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in