Categorized | लखनऊ.

नैतिकता के आधार पर इस महाघोटाले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए

Posted on 12 September 2012 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज भाजपा प्रदेश मुख्यालाय मे आयोजित की गई जिसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने गत महीनों में सम्पन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। श्री द्विवेदी ने बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने काॅमनवैल्थ, 2जी स्पैक्ट्रम के बाद महाघोटाला के रूप में सामने आये कोयल घोटाला के आरोपियों को बचाने की पुरजोर कोशिश में लग गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह और केन्द्रीय कोयला मंत्री दोनों इस घोटाले के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है और सी0ए0जी की रिर्पोट पर सरकार उंगली खड़ा करके यह साबित कर रही है कि भारतीय  संवैधानिक संस्थाओं पर उसका भरोसा नही है। प्रधानमंत्री के मंत्रालय पर इतने बड़े घोटाले पर तथाकथित ईमानदार, डा0 मनमोहन सिंह यदि यूपीए नेतृत्व से डरते है तो कम से कम उनको स्वयं नैतिकता के आधार पर इस महाघोटाले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
बैठक में आगामी 20 सितम्बर को कोयला घोटाले के आरोपी डा0 मनमोहन सिंह पर प्रदेश के सभी जिलों के थानों में एफ0आई0आर0 कराने व आगामी 25 सितम्बर को सभी जिलों में रक्त दान कराने का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें भाजयूमों कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व शीर्ष नेता भी करंेगे। जिनमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आगरा जिला व महानगर, प्रदेश मंत्री अशोक कटारिया, बरेली व प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, मेरठ जिला व महानगर में कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे।
इस बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आनन्द शाही ने बताया कि कार्यक्रम की दृष्टि से भाजयुमो ने प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी तय किये है जिनमें प्रमुख रूप से रा0 कार्यसमिति सदस्य नीरज शाही देवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष भुपेश चैबे गोरखपुर, शैलेन्द्र शर्मा अटल फैजाबाद, शैलेन्द्र सिंह आजाद वाराणसी, डा0 यादवेन्द्र शर्मा अलिगढ़, शिवभूषण सिंह झांसी, अविनाश सिंह चैहान बांदा, विभू बंसल नोएडा, प्रदेश महामंत्री श्रीकृष्ण दीक्षित बडे जी लखनऊ, सोमेन्द्र तोमर  सहारनपुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशुतोष राय जौनपुर, प्रदेश मंत्री अखिलेश मणि लखीमपुर, प्रत्यूश मणि उन्नाव, सिद्धार्थ लोधी हाथरस, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा बहराइच, सहमीडिया प्रभारी आनन्द शाही अम्बेडकरनगर, सोनू सिंह फिरोजाबाद, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ पाण्डेय बस्ती व संतकबीरनगर, जितेन्द्र सिंह गोण्डा, शशांक पाण्डेय भदोही शामिल है।
बैठक के समापन सत्र में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि युवा हमेशा से परिवर्तन का वाहक रहा है और जब जब भारतीय लोकतंत्र कांगे्रस के भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार से शर्मसार हुआ है तो युवाओं ने देश बचाने के लिए आगे बढकर बडे परिवर्तन किये है। उन्होंने भाजयुमों के पदाधिकारियों से अपील की कि प्रदेश के हर गांव में जाकर कांगे्रस के कुकृत्यों को जनता के बीच रखें।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महामंत्री श्रीकृष्ण दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in