Categorized | लखनऊ.

कोयला ब्लाक आवंटन मामले के सही तथ्यों को मीडिया के समक्ष रखा

Posted on 12 September 2012 by admin

अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद ने आज उत्तर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश भर से आये हुए जिला/शहर अध्यक्षों, पी0सी0सी0 सदस्यों, ए0आई0सी0सी0 सदस्यों, सभी विधायकगण एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक में श्री सिंह एवं श्री आजाद ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कोयला ब्लाक आवंटन मामले में विस्तृत जानकारियां देते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी नेतागण एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के माध्यम से आम जनता के बीच जाकर कोयला ब्लाक आवंटन मामले की सत्यता क्या है, इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर भारतीय जनता पार्टी के असली चेहरे को बेनकाब करने का आवाहन किया।
नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फर्जी अफवाह फैलाकर देश के प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह एवं केन्द्र सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है, इसे कांग्रेसजनों को जन-जन में पहुंचाकर भारतीय जनता पार्टी के इस साजिश को नाकाम करना है।
बैठक में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, विधानमंडल दल के पूर्व नेता श्री प्रमोद तिवारी, विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान सहित कई जोनल प्रभारी व विधायकगण तथा पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व मंत्री श्री बंशीधर राज मौजूद रहे।
इसके उपरांत दोनों नेताओं ने प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कोयला ब्लाक आवंटन मामले के सही तथ्यों को मीडिया के समक्ष रखा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in