Categorized | लखनऊ.

चरागाह एवं कब्रिस्तान पर बढ़ते हुए अवैध कब्जों और अतिक्रमण हटाने के लिए समिति का गठन किया

Posted on 11 September 2012 by admin

प्रदेश में ग्राम सभाओं की भूमि पर स्थित तालाब, पोखर, चरागाह एवं कब्रिस्तान पर बढ़ते हुए अवैध कब्जों और अतिक्रमण हटाने के लिए प्रदेश के राजस्व विभाग ने, मा0 उच्च न्यायालय के निर्देश पर, एक समिति का गठन किया है। प्रमुख सचिव, राजस्व, श्री किशन सिंह अटोरिया की अध्यक्षता में गठित इस समिति में आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, सदस्य/संयोजक होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के द्वारा नामित अधिकारी जो पुलिस महानिदेशक के स्तर से निम्न न हो तथा प्रमुख सचिव, न्याय एवं विधि परामर्शी द्वारा नामित विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी स्तर से निम्न न हो, सदस्य होंगे।
यह समिति प्रदेश को ग्राम सभाओं के सदस्यों से ग्राम सभा भूमि पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त कर समयबद्ध ढंग से जांच की कार्रवाई पूरी करेगी। ग्राम सभाओं के सदस्यों से अपेक्षा की गयी है कि वे अपनी शिकायतें समिति के सदस्य/संयोजक तथा आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in