Categorized | लखनऊ.

पलटी मारना सपा की पुरानी आदत है-डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई

Posted on 11 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा पर अपनी बात से पलटने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि राहुल गांधी पर आरोप सपा के पूर्व विधायक किशोर समरिते ने लगाया है। उनकी वकील कामिनी जयसवाल ने मा0 सर्वोच्चय न्यायालय को बताया कि मेरे मुवक्किल पूर्व सपा विधायक ने उ0 प्र0 के मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर उनके दिल्ली स्थित पंडारा रोड़ आवास पर इस सम्बंध में रणनीति तैयार की थी। उसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की गई। डा0 बाजपेई ने कहा कि कोर्ट में दिए गए हलफनामें में कहा गया है कि सपा नेताओं के कहने पर ही पूर्व सपा विधायक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
डा0 बाजपेई ने कहा कि अब सपा का इसको षडयन्त्र कहना यह साबित करता है कि सपा के नेता षडयन्त्रकारी है। उस समय कांग्रेस व सपा की रार थी अब प्यार है। इससे दोनों पाटियों सपा व कांग्रेस के गठजोड़ की एक बार फिर पोल खुल गई है। इसके पूर्व परमाणु करार पर सपा ने कम्यूनिष्ट पार्टी को धोखा दिया। राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धोखा दिया। डा0 बाजपेई ने पूछा है कि क्या इनके पिछे भी कोई षडयन्त्र था या सपा का यही चरित्र बन गया है कि अपनी कही बातों से मुहॅ चराते रहों।
डा0 बाजपेई ने कहा कि सपा को अपने पूर्व विधायक का साथ देना चाहिये की उसको फंसाना चाहिए। डा0 बाजपेई ने कहा कि सपा को सी0बी0आई0 का डर सता रहा है क्योकि आय से अधिक सम्पत्ति की जांच पूरी हो चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in