10,000वें ऑटोमेटेड टेलर मशीन यएटीएमद्ध की शुरुआत की

Posted on 11 September 2012 by admin

hdfc-banks-10000th-atm-launch-at-ajmerभारत के दूसरे सबड़े निजी बैंकए एचडीएफसी बैंक ने आज देश में अपने 10,000वें ऑटोमेटेड टेलर मशीन एटीएम की शुरुआत की। यह 10,000वाँ एटीएम अजमेर शरीफ दरगाह के पास हैए जो सभी धर्मावलंबियों के लिए एक पवित्र तीर्थस्थल है। मील का पत्थर पार करने के इस अवसर का समारोह मनाने के लिए एचडीएफसी बैंक ने अपनी अजमेर शाखा के 10,000वें ग्राहक को इस एटीएम के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। एचडीएफसी बैंक अब भारत का तीसरा और निजी भारतीय बैंकों में दूसरा ऐसा बैंक बन गया हैए जिसके पास देश भर में 10,000 से ज्यादा एटीएम का नेटवर्क है। देश में एचडीएफसी बैंक की पैठ ज्यादा गहरी होने के साथ.साथ एटीएमए इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसे डायरेक्ट बैंकिंग चैनल ज्यादा महत्वपूर्ण हो रहे हैं। एचडीएफसी बैंक ग्राहकों की सुविधा पर पूरा जोर देता है। इसलिए बैंक का यह प्रयास है कि एटीएम के व्यापक नेटवर्क के जरिये हम अपने ग्राहकों के लिए बैंक सेवाओं को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनायें। रणनीतिक स्थानोंए जैसे अजमेर शरीफए पर लगे एटीएम से लाखों ग्राहकों को अपनी बैंकिंग जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। निकट भविष्य में एचडीएफसी बैंक और ज्यादा भौगोलिक क्षेत्रों में अपने एटीएम नेटवर्क का विस्तार जारी रखेगा।
इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को पार करने के मौके पर श्री राहुल भगतए कंट्री हेडए रिटेल लाएबिलिटीज, मार्केटिंग एंड डायरेक्ट बिजनेस चैनल, एचडीएफसी बैंक ने कहा, ‘बीते सालों में एचडीएफसी बैंक ने अपने ऐसे इलेक्ट्रॉनिक चैनल विकसित किये हैंए जो हर भौगोलिक क्षेत्र के ग्राहकों को विकल्प और सुविधाएँ देते हैं। हमारे 70 प्रतिशत एटीएम चार महानगरों से बाहर लगे हैं। इस रणनीति की सफलता का प्रमाण इस तथ्य से मिलता है कि हमारे 82 प्रतिशत लेनदेन इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के माध्यम से होते हैं और हमारे 83 प्रतिशत सक्रिय ग्राहक महीने में कम.से.कम एक बार एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in