क्या मात्र शिक्षा सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्रीय एकीकरण में सहायक है

Posted on 11 September 2012 by admin

rajiv-gandhi-memorial-debate-at-luck-university-today-p1भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की जयन्ती (20अगस्त) के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं राजीव गांधी स्टडी सर्किल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविधालयमहाविधालयों में ‘क्या मात्र शिक्षा सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्रीय एकीकरण में सहायक है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत विगत 20अगस्त 2012 से ”राजीव गांधी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता लखनऊ विश्वविधालय के 14 कालेजों में आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता के दौरान 14कालेजों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थीं, जिसमें प्रत्येक कालेज से दो-दो प्रतिभागी चुने गये। कुल मिलाकर 21छात्रछात्राएं फाइनल वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहुंचे। फाइनल वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आज लखनऊ विश्वविधालय के डी.पी.ए. सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गांधी स्टडी सर्किल के नेशनल कोआर्डिनेटर प्रो0 पी.सी.व्यास ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री प्रो0 मसूद हसन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष एवं विधायक प्रो0 श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डा0 अम्मार रिजवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता शबनम पाण्डेय तथा जेएनपीजी कालेज के वाइस प्रिंसिपल श्री विनोद चन्द्रा ने किया।
इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों क्रमश: सुश्री हिमानी लखनऊ विश्वविधालय को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11हजार रूपये, सुश्री मोनिका गुप्ता, अवध गल्र्स डिग्री कालेज को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7हजार रूपये एवं सुश्री रूचिका सिंह, अवध गल्र्स डिग्री कालेज को तृतीय पुरस्कार के रूप में 5हजार रूपये  आने वाले विजयी प्रतिभागियों केा क्रमश: प्रथम पुरस्कार के रूप में 11हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपये तथा 6 अन्य विजयी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000-1000 रूपये क्रमश: अविकल्पा राय सिंह जेएनपीजी कालेज, कविता सिंह जेएनपीजी, एकता सिंह लखनऊ विश्वविधालय, ज्योति कुमार गुरूनानक गल्र्स कालेज, ज्योत्सना उपाध्याय गुरूनानक गल्र्स कालेज तथा दिव्या राय नवयुग गल्र्स कालेज को राजीव गांधी स्टडी सर्किल के नेशनल कोआर्डिनेटर प्रो0 पी.सी.व्यास द्वारा प्रदान किया गया।
इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, विश्वविधालय एवं महाविधालयों के शिक्षक एवं विधार्थीगण उपसिथत थे। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती मुर्शरफ चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 हिलाल नकवी एवं श्री जीशान हैदर, कै0 एस.जे.एस. मक्कड़, श्री अरशद, श्री अमित पाण्डेय आदि मौजूद रहे। इसके साथ प्रो0 सतीश राय वाराणसी, प्रो0 ए.चटर्जी लखनऊ वि0वि0, डा0 अवधेश त्रिपाठी लखनऊ वि0वि0, डा0 राजेश तिवारी एवं डा0 डी0के0 त्रिपाठी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in