Categorized | लखनऊ.

डा0 रीता बहुगुणा जोशी नवनियुक्त अध्यक्ष डा0 खत्री को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपेंगीं

Posted on 11 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा0 निर्मल खत्री जी, सांसद कल दिनांक 11सितम्बर,2012 को पूर्वान्ह 11.00बजे लखनऊ पहुंच रहे हैं, जहां उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष डा0 रीता बहुगुणा जोशी नवनियुक्त अध्यक्ष डा0 खत्री को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपेंगीं। इस अवसर पर अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी उ0प्र0 श्री अविनाश पाण्डेय विशेष रूप से उपसिथत रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की सदस्य एवं सांसद श्रीमती मोहसिना किदवर्इ, केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद, केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा, केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री राजीव शुक्ल, केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री श्री आर.पी.एन. सिंह, केन्द्रीय सड़क, परिवहन राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद, केन्द्रीय ग्राम्य विकास मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य, अनु.जाति आयोग के अध्यक्ष श्री पी.एल. पुनिया, सांसद श्री रशीद मसूद सहित उ0प्र0 के सभी सांसदगण, विधायगण एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण व पूरे प्रदेश के सभी जनपदों से भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष एवं विधायक डा0 रीता बहुगुणा जोशी जी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, पूर्व नेता विधानमंडल दल श्री प्रमोद तिवारी, विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान आदि वरिष्ठ नेतागण भी स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in