Categorized | लखनऊ.

चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए गए हैं उन्हें सरकार बनने पर अवश्य पूरा किया जाएगा

Posted on 11 September 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री  श्री अखिलेश यादव ने चुनाव के दिनों में ही यह एलान कर दिया था कि समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए गए हैं उन्हें सरकार बनने पर अवश्य पूरा किया जाएगा। अपनी बात उन्होने शपथग्रहण के बाद ही पूरी कर दी। मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में ही उन्होने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अभी उनकी सरकार बने 6 महीने भी नहीं हुए थे कि उन्होने बेरेाजगारी भत्ता बांटने की प्रक्रिया शुरू कर जता दिया कि समाजवादी जो कहते हैं, वह करके भी दिखाते हैं।

बेरेाजगारी भत्ता की चेक बांटने के साथ मुख्यमंत्री जी ने एक ऐसी पहल भी कर दी है जो उन्हें दूसरे मुख्यमंत्रियों से अलग साबित करती है। विकास पुरूष
के दावेदार मुख्यमंत्रियों ने अभी तक बेरेाजगार नौजवानों का दुःखदर्द जानने और उसके निस्तारण की बात सोची तक नहीं जबकि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने
इस दिशा में कदम भी उठा लिया है। प्रदेष के लाखों नौजवानों में इससे एक नई आशा का संचार हुआ है। उन्हें भविष्य की चितंा से मुक्ति मिली है।
श्री अखिलेश यादव ने नेताजी की स्थापित परम्परा को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। श्री मुलायम सिंह यादव ने ही अपने मुख्यमंत्रिकाल में बेकारी भत्ता देना शुरू किया था। तब एक हजार रू0 का भत्ता था जो अब तीन हजार का हो गया है। राज्य के 10 हजार से ज्यादा नौजवान प्रथम चरण में इसके लाभार्थी बने हैं जबकि आगे यह संख्या लाखों में पहुॅचने वाली है। बीच में व्यवधान न हो इसलिए सीधे खाते में ही भत्ते का धन दिया जाएगा।
श्री अखिलेश यादव जब समाजवादी क्रांतिरथ से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में सभाएं कर रहे थे तब उन्होने बारम्बार बेकारी से परेशान युवकों के दर्द को समझकर कहा था कि अब तो कई बेकार बाप भी बन गए है। बेकारी का दंश झेलनेवाले नौजवानों को अब कम से कम अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए तो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। बेकारी भत्ता उन्हें अपने भविश्य के बारे में नए सपने देखने का मौका देगा। वैसे भी श्री मुलायम सिंह यादव और श्री अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकार बेकारी भत्ता से ही संतुष्ट नहीं होगी वह रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी। इस संबंध में सरकार नई औद्यांेगिक नीति की घोषणा भी करनेवाली है जिससे प्रदेश के सभी हाथों को काम मिलेगा। यह प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in