Categorized | लखनऊ.

आपात काल आजाद भारत का काला अध्याय था

Posted on 09 September 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि आपात काल आजाद भारत का काला अध्याय था। देश व प्रदेश के असंख्य नौजवानों और साहसी राजनैतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र वापसी के लिए जेल में भीषण यातनाएं सही थी। जनता ने अधिनायकशाही के खिलाफ बागी तेवर अपनाए। इसी के फलस्वरूप लोकतंत्र की बहाली हो सकी। सत्ता में आने पर जहाॅ आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने वालों की अधिकांश ने उपेक्षा की, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव को केवल उन्हें मान सम्मान देने का स्मरण रहा।
श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान बढ़ाने के लिए पेंशन, चिकित्सा की मुफ्त सुविधा तथा सरकारी परिवहन से मुफ्त यात्रा की सुविधाएं दी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने शासन सूत्र सम्हालते ही लोकतंत्र सेनानियों के प्रति पूर्ववत् सम्मान की भावना रखी और चुनाव घोषणा पत्र में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के साथ किए गये वायदे को निभाने में देर नहीं की।
प्रदेश की राज्य सरकार ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को मुफ्त सरकारी बसों से यात्रा, एक सहायक को भी साथ यात्रा की अनुमति देने, चिकित्सा सुविधा के साथ तीन हजार रूपए मासिक की पेंशन देेने की भी घोषणा की है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने समय में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की पेंषन राशि एक हजार रूपए रखी थी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस राशि में तीन गुना बढ़ोत्तरी कर दी है। श्री यादव का कहना है कि देश के लिए मरने मिटने वालों को इज्जत देना हमारा कर्तव्य है और उस कर्तव्य का पालन समाजवादी पार्टी की सरकार अवश्य करेगी।
समाजवादी पार्टी द्वारा लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को मान सम्मान देने के पीछे यह भावना भी है कि इस प्रदेश में संविधान का आदर और अधिनायकशाही लादने की कोशिशें के खिलाफ संघर्ष करने वालों को यह महसूस न हो कि समाज उनकी उपेक्षा कर रहा है। उनके बलिदान को भुलाया जा रहा है। भारत के इतिहास में पहली बार जब सभी संवैधानिक मान्यताओं को ध्वस्त करते हुए देष और संविधान से ऊपर एक व्यक्ति के वर्चस्व की स्थापना की साजिश रची गई थी तब स्वातंत्र्य सेनानियों ने उसका प्रतिरोध कर फिर से संविधान की मूल भावना को प्रतिष्ठापित किया था। देशवासियों को उनके प्रति कृतज्ञता का भाव जगाने में पहल करते हुए समाजवादी पार्टी ने सर्वप्रथम उनका सार्वजनिक अभिनन्दन भी किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in