Categorized | लखनऊ.

निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 09 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार के छोटे भाई राजेन्द्र श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती सुमन श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक सन्देश में कहा कि स्व. सुमन श्रीवास्तव समाजसेविका थी। इन्दिरानगर में उन्होंने गरीब महिलाओं के हित में उत्कृष्ट कार्य किये थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने श्रीमती सुमन श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से समाज को क्षति पहुॅची है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि मृतात्मा को मोक्ष प्राप्त हो और उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, विधान परिषद सदस्य डाॅ0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, डाॅ मनोज मिश्र, मीडिया प्रभारी, नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सह-मीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, कार्यालय सचिव, अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश चतुर्वेदी, विनोद श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना, दिनेश दुबे, अनिल बाजपेयी, आनन्द मोहन भट्नागर आदि नेताओं ने इन्दिरानगर में स्व0 सुमन श्रीवास्तव के निवास पर पहुॅच कर उनके परिजनों को ढांढस दिया। स्व. सुमन श्रीवास्तव का निधन आज सुबह इन्दिरानगर के शेखर अस्पताल में हुआ था। आज भैसाकुण्ड में उनका दाह संस्कार हुआ। कई समाजसेवी, नेतागण, प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं पत्रकार दाह संस्कार में शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in