Categorized | लखनऊ.

पूरा प्रदेश इस समय संक्रामक रोगों की चपेट मंे

Posted on 09 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पूरा प्रदेश इस समय संक्रामक रोगों की चपेट मंे है और सरकार बेपरवाह और संवेदनहीन दिखाई पड़ रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज यहां मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश बीमार और सरकार लाचार है। डा0 मिश्र ने बताय कि इस समय प्रदेश मे हाहाकार मचा हुआ है। मस्षिक ज्वर, जापानी इन्सेफिलाइटिस, मलेरिया, हैजा, डायरिया तथा डेंगू के प्रकोप से पूरा प्रदेश हलकान है। सरकारी और निजी अस्पतालों में तिल रखने की भी जगह नही है। अस्पतालों में डाक्टरों और दवाओं का अकाल है। मरीजों का कोई पुरसाहाल नही है। सरकारी अस्पतालों की तो बात छोडि़ये प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों को बेड़ तक उपलब्ध नही हो पा रहे है। प्रदेश की पूरी की पूरी स्वास्थ सेवाएं बेहाल है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि जब प्रदेश इतनी गम्भीर बीमारियों की चपेट में है उस समय सरकार की निष्क्रियता से जनता बेचैन है। धीरे-धीरे दवाइयों का अकाल पड़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां गायब हो गई है। बीमार लोगों का बजट बिगड़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हुई है। प्रदेश का हाल बेहाल है और हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश की इस आपदा का सामना करने के लिए सरकार की कोई तैयारी नही है और न ही निकट भविष्य में दिखाई पड़ रही है।
डा0 मिश्र ने मांग की कि सरकार को इस समय प्राथमिकता के आधार पर रोगों की चपेट में आई जनता के प्रति कर्तव्य निष्ठ बने। अस्पतालों में बड़े पैमाने पर अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। दवाओं की उपलब्धता बढ़ाए तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक व तात्कालिक उपाय करें।
मरीजों को चिकित्सकों की सेवाये तत्काल मिलने की व्यवस्था करें। डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश का स्वास्थ महकमा भ्रष्टाचार, बेइमानी और बदइन्तजामी का मूर्तमान स्वरूप बन गया है। संवेदन हीनता की पराकाष्ठा यह है कि कानपुर में मेडिकल कालेज के ओ0पी0डी0 में स्वतंत्रता सेनानी तक को दुत्कारा दिया गया और एक मरीज तीन घण्टे तक तड़प कर मर गया। डा0 मिश्र ने इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in