Categorized | लखनऊ.

चोर मचाए शोर

Posted on 09 September 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि “चोर मचाए शोर“ की कहावत को बसपा महासचिव नसीमुद्दीन बखूबी चरितार्थ कर रहे हैं।जमीन की लूट का धंधा तो उन्होने ही बड़े पैमाने पर बिल्डरों के साथ मिलकर चालू कराया था। खुद भूमाफिया बने बसपा मंत्री/विधायक लूट में आगे रहते थे। उनकी तरफ से नोएडा में जमीनों पर कब्जे और मोटा कमीशन लेकर बेचने की तमाम घटनाओं की जाॅच शुरू होने पर वे उल्टे समाजवादी पार्टी सरकार पर आरोप मढ़ रहे हैं।
समझ में नहीं  आता है कि बसपा नेताओं को जब समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल की इतनी जानकारी थी तो वे इतने लम्बे समय तक उसे छुपाए क्यों रहे? इसकी जाॅच कराने और कार्यवाही करने में उन्हें क्यों संकोच रहा। सच्चाई तो यह है कि नोएडा में बसपा शासन काल में किसानों की खेतिहर जमीनों पर अधाधुंध कब्जा हुआ। किसानों ने जहाॅ विरोध किया उन पर लाठियां गोलियां बरसाई गई। आधा दर्जन से ज्यादा किसानों को मौत के घाट उतार दिया गया।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो भी निर्णय जनहित में लिए उनमें नियमों की पूरी पाबंदी रखी गई थी। समाजवादी पार्टी ने कभी अनियमितता नहीं बरती, नहीं उसे प्रोत्साहित किया। समाजवादी पार्टी के शासन में किसानों को उचित मुआवजा मिला। बसपा शासनकाल में जिसको जमीन लेनी होती थी वह मोटा चढ़ावा बसपा की मुखिया के निजी कोष में जमा कराता था उस समय बसपा सरकार स्वयं भूमाफिया की भूमिका में थी। नोएडा में बसपा राज में सिंचाई विभाग की जमीन एक पूंजी घराने को दे दी गई थी, समाजवादी पार्टी की सरकार ने उसे रद्द कर उदाहरण पेश किया है।
बसपा शासनकाल में जमीन पर जबरन कब्जे के साथ पार्को, स्मारकों में बसपा अध्यक्षा द्वारा जिन्दा रहते अपनी मूर्तियां लगवाने में ही खजाना लुटाया गया था। स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, सड़क, बिजली, पानी आदि की समस्याओं के निदान के लिए बसपा सरकार के पास पैसे कम हो जाते थे पर अनुत्पादक मदों पर खर्च करने के लिए करोड़ों की राशि जुटा ली जाती थी क्योंकि उसमे मोटा कमीशन वसूल हो जाता था। लोकायुक्त, सीबीआई, कैग,लोक लेखा समिति की तमाम जांच रिपोट में बसपा कुशासन के घोटालों की परत दर परतें खुलती जा रही है। सत्ता का दुरूपयेाग का जनधन के लुटेरे बसपाई अब अपने घोटालों की जाॅच के नतीजों से घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कानून का राज चल रहा है और अपराधी तथा दोषी बख्शें नहीं जाएगें। श्री अखिलेश यादव ने पहले ही घेाषित कर दिया था कि अब अपराधियों की जगह जेल होगी। जबरन जमीन कब्जा करके किसानों को लूटने वाले कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in