Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम

Posted on 07 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 राजनाथ सिंह 8 व 9 सितम्बर को गाजियाबाद रहेंगे। श्री सिंह 8 सितम्बर को राजनगर में  प्रातः 10 बजे आम जनता से भेंट, सायं 4 बजे पुरानी सिकरोड़ स्थित निर्माणधीन वरदान हाॅस्पिटल का निरीक्षण तथा सायं 5ः15 बजें गोविन्दपुरम, 6ः30 बजे अशोक नगर तथा 7ः40 बजे लोहियानगर में क्षेत्रवासियों से भेंट करेंगे।
श्री सिंह 9 सितम्बर को गाजियाबाद के कविनगर, राजनगर, जनकपुरी, झण्डापुर व कौशम्बी में क्षेत्रवासियों से भेंट करेंगे तथा डा0 ललित मोहन की माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जायेंगे।
—————————————————
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र कल 8 सितम्बर को पूर्व उपप्रधानमंत्री    श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के साथ गोरखपुर पधारेंगे तथा गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे।
—————————————————
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई कल 8 सितम्बर को गोरखपुर मे पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी का स्वागत करेंगे तथा गोरखनाथ मंदिर मे आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in