Categorized | लखनऊ.

संविदा परिचालकों को पुनः कार्य पर लिये जाने के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई

Posted on 07 September 2012 by admin

भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता के मामलों को छोड़कर अन्य छोटे-मोटे मामलों में सेवा से हटाये गये परिवहन निगम के संविदा परिचालकों के मामलों का परीक्षण कराकर गुणावगुण के आधार पर पुनः बहाली पर विचार किया जायेगा।
प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने संविदा से हटाये गये परिचालकों के मामलों की समीक्षा के उपरान्त परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक को आज इस आशय के निर्देश दिये। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों से ऐसे संविदा परिचालकों को पुनः कार्य पर लिये जाने के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रबन्ध निदेशक को दिये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं आनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in