Categorized | लखनऊ.

‘शिक्षक दिवस’ के पावन अवसर पर 51 लाख रुपये के पुरस्कारों से नवाजे जायेंगे सी.एम.एस. शिक्षक

Posted on 05 September 2012 by admin

‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. शिक्षकों का विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ आज

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के लगभग 3000 शिक्षक कल दिनाँक 5 सितम्बर, बुधवार को ‘शिक्षक दिवस’ के पावन अवसर पर प्रातः 8.00 बजे से विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल रहे हैं। यह ‘चरित्र निर्माण मार्च’ कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो जायेगा, जहाँ प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
श्री शर्मा ने बताया कि देश के महान शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस ‘शिक्षक दिवस’ पर सी.एम.एस. शिक्षक यह विशाल मार्च निकालकर छात्रों व युवा पीढ़ी के ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगायेंगे एवं शिक्षक समुदाय व प्रबुद्ध वर्ग को यह संदेश देंगे कि बदलते युग की चुनौतियों का सामना करने हेतु छात्रों को चरित्रिक व मानवीय गुणों से युक्त बनाना अपरिहार्य है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं, वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद् व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘चरित्र निर्माण मार्च’ के उपरान्त विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के सम्मान में भव्य ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जायेगा, जिसमें सी.एम.एस. शिक्षकों को इक्यावन लाख रूपये के नगद पुरस्कार व अन्य उपयोगी वस्तुयें प्रदान कर विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश के प्रोटोकाल राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि उनकी पत्नी प्रो. (श्रीमती) स्वाति मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों व उनके अभिभावकों को भी सार्वजनिक रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा एवं उनकी पूज्यनीय माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया जायेगा।
श्री शर्मा ने बताया सी.एम.एस. प्रतिवर्ष अपने अपने विद्वान शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन करता है क्योंकि भावी पीढ़ी को समाज का आदर्श नागरिक बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षकों की है। सी.एम.एस. शिक्षक छात्रों को न सिर्फ किताबी ज्ञान प्रदान करते हैं अपितु सामाजिक जागरूकता की शिक्षा भी प्रदान करते है जिससे छात्र आगे चलकर विश्व मानवता की भलाई का कार्य कर समाज में प्रकाश फैला सकें। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के अथक प्रयासों की बदौलत ही विद्यालय के छात्र सम्पूर्ण विश्व को विश्व शान्ति, विश्व एकता एवं वसुधैव कुटुम्बकम् के विचारों से ओतप्रोत कर रहे हैं एवं एक नई विश्व व्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in