Categorized | लखनऊ.

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती आरम्भ

Posted on 05 September 2012 by admin

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में कुल मिलाकर 37 प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है। आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 अनीस अंसारी, आई0ए0एस0 (रि0) ने बताया कि एक महीने के अन्दर पाँच प्रोफेसर, दस एसोशिएट प्रोफेसर और 22 असिस्टेंट प्रोफेसर के अर्ह उम्मीदवारों के चयन की कार्रवाई शुरू हो जायेगी। उर्दू, अरबी, फारसी, कामर्स और प्रबन्धन के विभागों के लिए 05 प्रोफेसर, उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी, भूगोल, कामर्स, बी0एड, एम0बी0ए0, राजनीति विज्ञान और जन संचार एवं पत्रकारिता के लिये 10 ऐसाशिएट प्रोफेसर तथा उर्दू, अरबी, फारसी, गृह विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास, फिजि़कल एजूकेशन, कामर्स बी0एड0 और एम0 बी0ए0 के लिये 22 असस्टिेंट प्रोफेसर के पद भरे जायेंगे। उन्होंने बताया कि नियुक्तियों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और उत्तर प्रदेश सरकार के नियम लागू होंगे। प्रार्थना पत्र 05 अक्टूबर 2012 तक निर्धारित प्रपत्र पर प्राप्त किये जायेंगे। विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mkuafu.ac.in/ uafulucknow.ac.in पर उपलब्ध होेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in