Categorized | लखनऊ.

साक्षर भारत महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे

Posted on 04 September 2012 by admin

साक्षर भारत महोत्सव के सिलसिले में कल यहाँ अपराह्न 3ः00 बजे शास्त्री भवन एनेक्सी स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोबिन्द चैधरी द्वारा प्रेस ब्रीफिंग की जायेगी। इस अवसर पर भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मन्त्रालय के तहत राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के महानिदेशक श्री जगमोहन सिंह राजू एवं प्रदेश के बेसिक शिक्षा प्रमुख सचिव श्री सुनील कुमार भी मौजूद रहेंगे।
इस महोत्सव के सिलसिले में आगामी 07 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे अम्बेडकर सभागार के पार्किंग क्षेत्र में ‘‘कृति’’ के नाम से एक प्रदर्शिनी का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी द्वारा किया जायेगा। इसी दिन पूर्वाह्न 11ः30 बजे अम्बेडकर सभागार में समग्र विकास में साक्षरता के महत्व विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी करेंगे। इस परिचर्चा में भारतीय प्रबन्धन संस्थान, अहमदाबाद के प्रो0 राकेश बसंत, रिसर्च फाउन्डेशन के श्री सौरभ जौहरी, यूनेस्को के प्रतिनिधि श्री शीगेरू ओयागी, हिन्दुस्तान टाइम्स के उप अधिशाषी सम्पादक श्री राजेश महापात्रा तथा यूनीसेफ दिल्ली के शिक्षा विशेषज्ञ श्री वेंकटेश मलूर भाग लेंगे।
आगामी 07 सितम्बर को अपराह्न 3ः00 बजे अम्बेडकर आॅडिटोरियम में ही कला संगम कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसके मुख्य अतिथि पावर फाइनेंस काॅर्पोरेशन के मुख्य प्रबन्ध निदेशक श्री सतनाम सिंह होंगे।
इस कार्यक्रम के तहत आगामी 08 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे से डाॅ0 अम्बेडकर सभागार में साक्षर भारत पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। इसी सभागार में साक्षर भारत पर राष्ट्र के नाम रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल करेंगे। इस कार्यक्रम को भारत के उपराष्ट्रपति श्री मो0 हामिद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करेंगे। राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी का भी इस अवसर पर सम्बोधन होगा, जबकि प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोबिन्द चैधरी धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
आगामी 08 सितम्बर को ही अपराह्न 2ः30 बजे ‘अजब साक्षर भारत की गज़ब कहानी’ का आयोजन होगा, जिसमें भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सचिव श्रीमती अंशु वैश्य मुख्य अतिथि होंगी। इसी दिन ‘बहु पढ़ेगी, पढ़ायेगी’ रैली कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 5ः30 बजे से शुरू होगा। यह रैली के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम से चल कर विधानसभा जायेगी। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव तथा राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के महानिदेशक श्री जगमोहन सिंह ‘राजू’ प्रतिभाग करेंगे।
आगामी 09 सितम्बर को डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सभागार में पूर्वाह्न 10ः30 बजे  से श्री सिद्धार्थ बसु द्वारा ‘‘शिक्षा का सूरज’’ नामक एक ‘गेम शो’ आयोजित किया जायेगा, जिसे रोशन अब्बास व मिनी माथुर प्रस्तुत करेंगे। इसी दिन 12 बजे मध्याह्न से महिला साक्षरता, मातृत्व एवं सशक्तीकरण विषय पर एक चर्चा होगी, जिसका संचालन दूरदर्शन की सुश्री नीलम शर्मा करेंगी और इसमें भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ के अलावा अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे। इसी दिन अपरान्ह 1ः30 बजे इस कार्यक्रम का समापन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in