Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया जाता है: प्रवक्ता

Posted on 04 September 2012 by admin

विभिन्न संगठन विभागीय प्रमुख सचिव/सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री से समय लेकर किसी अन्य दिन मिलें

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने विभिन्न संगठनों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में नीतिगत प्रकृति की समस्याओं को लेकर न आएं। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं को विभागीय प्रमुख सचिव/सचिव के माध्यम से किसी अन्य दिन मुख्यमंत्री से समय लेकर समस्या का निराकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया जाता है।
प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई कर उनका निराकरण कराना है। पिछले जनता दर्शन कार्यक्रमों से यह अनुभव किया गया कि विभिन्न राजनैतिक, कर्मचारी, छात्र व मजदूर संगठनों द्वारा बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नीति विषयक ज्ञापन/प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए जाते हैं, जबकि ऐसे मामलों की सुनवाई व समुचित निर्णय हेतु मौके पर विभागीय प्रमुख सचिव/सचिव की उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी व मुख्यमंत्री सचिवालय के अन्य अधिकारियों को छोड़कर विभागीय प्रमुख सचिव/सचिव तथा अन्य अधिकारी उपस्थित नहीं रहते। इसलिए प्रवक्ता ने ऐसे संगठनों से नीतिगत प्रकरणों को लेकर जनता दर्शन में आने के बजाए अलग से समय लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का अनुरोध किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in