Categorized | लखनऊ.

गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

Posted on 04 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2012-13 में दिये जाने वाले ‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ प्रदान करने के लिए तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है।
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार प्रदेष में निवासरत ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो और इस हेतु पूर्णतः समर्पित रहा हो। उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा यह पुरस्कार गुरू गोविन्द सिंह के जन्म दिवस 5, जनवरी पर समारोह आयोजित करके चयनित व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हुए दिया जाता ळै। इसके अन्तर्गत एक लाख रूपये की धनराषि के साथ प्रषस्ति-पत्र भी प्रदान किया जाता है।
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग द्वारा इस पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये हैं। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30, सितम्बर है। पुरस्कार प्राप्त करने की अर्हताओं में मुख्य है कि वह भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेष में निवास करता हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के  क्षेत्र में उसने उत्कृष्ट योगदान दिया हो, गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पूर्व में राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत न हुआ हो।
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री नेतराम ने सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को परिपत्र भेजकर उनसे प्रस्ताव में यह कहा गया है कि पात्र महानुभावों के प्रस्ताव उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों के तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ संलग्न प्रारूप में स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति के साथ शासन को 30 सितम्बर तक तीन प्रतियों में उपलब्ध करवा दें। इस पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी के लिए  http://nationalintegdep.up.nic.in पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in