एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ

Posted on 03 September 2012 by admin

अतनु सेन देश के विशालतम निजी जीवनबीमाकर्ता एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बन गए हैं। उन्होंने पदासीन श्री एम. एन. राव के हाथों से कमान ली है जो 31 अगस्त 2012 को रिटायर हो गए हैं।
कलकत्ता यूनिवर्सिटी से इकोनाॅमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट रहे श्री सेन ने एक प्रोबेशनरी आॅफिसर के नाते 1977 में एसबीआई के साथ अपना करियर शुरू किया था। 35 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फ्रैंकफर्ट में बैंक के कार्यालय सहित बैंक के विभिन्न सर्कल्स (परिमंडलों) में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने बैंक के मुंबई सर्कल में चीफ जनरल मैनेजर का महत्वपूर्ण पद भी संभाला और महाराष्ट्र व गोवा में बैंक के व्यवसाय की जिम्मेदारी ली, जहाँ उनके कार्यक्षेत्र में 1200 से अधिक शाखाएं रही हैं। उनका पिछला पदभार भारतीय स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ क्रेडिट एंड रिस्क आॅफिसर के रूप में था। अपनी नियुक्ति पर श्री सेन ने कहा, ’’सेक्टर जिस प्रगतिशील दौर से गुजर रहा है, उसे देखते हुए यह एक चुनौती भरा काम होगा। एसबीआई की जानीमानी ब्रांड इक्विटी का लाभ लेते हुए मेरा लक्ष्य है लाभदायक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना और लाइफ इंश्योरेंस को देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक पहँुचाना होगा, जिससे लाइफ इंश्योरेंस की पहुँच बढेगी।’’
उनके शामिल होने से एसबीआई लाइफ को विशाल संस्थानों, बिजनेस यूनिट्स और खासकर जोखिम में पडी सशक्त रणनीति क्षमताओं का प्रबंधन करने में अनुभव की विशाल पूँजी मिलेगी, जो अगले दौर में एसबीआई लाइफ के बहुमुखी विकास में अहम होगी।
आईआरडीए की जून 2012 के इंडस्ट्री डाटा पर आधारित नवीन रिपोर्ट के अनुसार वित वर्ष 13 के लिए नए बिजनेस प्रीमियम कलेक्शन की दृष्टि से एसबीआई लाइफ निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में क्रमांक 1 पर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in