Categorized | लखनऊ.

ग्राम्य विकास मंत्री ने अवध बिहार कालोनी के जल-भराव, सीवर को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये

Posted on 03 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरबिन्द सिंह गोप ने लखनऊ के अवध बिहार कालोनी के शिकायत पर अपने निरीक्षण के दौरान सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र यथा अवध बिहार कालोनी, बदाली खेड़ा, तपोवन नगर, आजाद नगर एवं रूस्तम बिहार में पानी की निकासी, जल-भराव तथा सीवर आदि की समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु प्रमुख सचिव, नगर विकास उ0प्र0 को पत्र भेजकर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
यह जानकारी देते हुए श्री गोप ने वार्ड के समस्त क्षेत्र का त्वरित गति से सर्वेक्षण कराने के साथ-साथ कार्ययोजना तैयार कराकर वरीयता के आधार पर आंगणन के कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in