Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की कठोर शब्दो में निन्दा की

Posted on 02 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की कठोर शब्दो में निन्दा की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने केन्द्र और कांग्रेस को खुश करने के लिए यह लाठी चार्ज करवाया है। सपा व कांग्रेस में समझौता है। सपा केन्द्र की कांग्रेसी सरकार की नीतियों का समर्थन कर रही है। सपा सरकार के ही इशारे पर पुलिस ने लाठियां बरसाई।
श्री दीक्षित ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी महानगरों में कोयला घोटाले पर पार्टी का घोषित कार्यक्रम था । उन्होंने बताया कि कानपुर में पार्टी कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण ढ़ंग से केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के निवास पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं के शान्तिपूर्ण मार्च को हरी झंडी दिखाई थी। बीच रास्ते में ही पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर दिया। भाजपा विधायक रघुनन्दन भदौरिया, सत्यदेव पचैरी भाजपा नेता प्रमोद विश्वकर्मा, प्रमोद पाण्डेय गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। अनेक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गये। श्री दीक्षित ने लाठी चार्ज की उच्चस्तरीय  जांच की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in