Categorized | लखनऊ.

पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति

Posted on 01 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पिछले दिनों बुलन्दशहर में कार्यकर्ता बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अशोक प्रधान के पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति घोषित की है। पश्चिम क्षेत्र के संयोजक भूपेन्द्र सिंह तथा पूर्व विधायक अमित अग्रवाल बुलन्दशहर जाकर घटना की जांच कर पार्टी अध्यक्ष को अपनी रिर्पोट प्रस्तुत करेंगे। इस सन्दर्भ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में वहां के तीन कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीन आचरण के लिए पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in