Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लूट की वारदात में घायल चतुर्वेदी दम्पत्ति के साहस की प्रशंसा की

Posted on 31 August 2012 by admin

cm-with-elder-coupleउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लूट की एक वारदात में घायल बुजुर्ग चतुर्वेदी दम्पत्ति के साहस व शौर्य की सराहना की। आज अचानक मुख्यमंत्री से मिलने पहंुची श्रीमती सुचित्रा चतुर्वेदी तथा उनके पति श्री अजय चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों के दौरान तत्काल समय निकालकर अपने सरकारी आवास में बुलाया और उनसे वारदात की पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने चतुर्वेदी दम्पत्ति के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए लखनऊ पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
बुजुर्ग दम्पत्ति ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पुलिस की तत्परतापूर्वक कार्रवाई के कारण ही उनका लूटा गया सामान वापस मिल सका। श्रीमती चतुर्वेदी ने अपने बगीचे के गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता मुख्यमंत्री को भंेट किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्हांेने पुलिस की निष्पक्ष कार्रवाई पर विशेष रूप से संतोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने चतुर्वेदी दम्पत्ति के साहस पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यदि लोग इसी प्रकार साहस का परिचय दें तो आपराधिक घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र श्री नवनीत सिकेरा तथा लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री उमेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पांच दिन पहले कुछ नवयुवकों ने श्रीमती चतुर्वेदी का पर्स लूट लिया था। उस पर्स में उनका क्रेडिट कार्ड भी था। इस कार्ड से उन युवकों ने खरीदारी की और अपनी बाइक में पेट्रोल भी भरवाया। पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने गोमती नगर पुलिस की मदद से इन युवकों को गिरफ्तार किया और श्रीमती चतुर्वेदी की निशानदेही पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in