Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने के निर्देश

Posted on 31 August 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन सामान्य तक समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों को पहुॅचाने के लिए सभी विधान सभा क्षेत्रों में 15 से 30 सितम्बर,2012 के मध्य समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के समस्त जिला/महानगर अध्यक्ष तथा महासचिव,साॅसद/पूर्व साॅसद, विधायक/पूर्व विधायक,सदस्य विधान परिशद, पूर्व सदस्य विधान परिषद, जिला पंचायत अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी/सदस्यगण,राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी/सदस्य, सम्बद्व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष एवं प्रमुख साथियों के नाम परिपत्र जारी कर तत्काल कार्यकर्ता सम्मेलन की प्रभावी तैयारी करने को कहा गया है।
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की जनता,समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, बूथ कमेटियों तथा पदाधिकारियों ने 5 वर्ष के कठिन संघर्ष के बाद प्रदेश को बसपा की निरकुशं, अलोकतांत्रिक, तानाशाह, किसान विरोधी एवं भ्रष्टतम सरकार से मार्च,2012 में छुटकारा दिलाने में सफलता प्राप्त हो सकी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार 15 मार्च,2012 को सत्तारूढ़ हुई है। इसका श्रेय प्रदेश की जनता तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि सत्ता की बागडोर सम्भालते ही सरकार पार्टी द्वारा विधान सभा चुनाव के समय प्रसारित घोषणा पत्र के वायदों के अनुसार कार्य प्रारम्भ कर दिया था। वर्ष 2012-13 के प्रथम बजट में अधिकांश वायदो को पूरा करने हेतु वांछित प्राविधान एवं योजनाएं सम्मिलित करके उनको पूरा किया जा रहा है जिनकी जानकारी गांव-गांव तक आमजनों को दिया जाना आवश्यक है। इस उद्देश्य से निश्चय किया गया है कि सरकार की 6 माह की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुॅचाने हेतु 15  से 30 सितम्बर, 2012 के मध्य प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक-एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in