Categorized | लखनऊ.

शहरी विकास प्रशासन और सुविधायें

Posted on 31 August 2012 by admin

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान और शेरपा के संयुक्त तत्वावधान में ‘शहरी विकास प्रशासन और सुविधायें’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन आज जवाहर भवन में भारतीय लोक प्रशासन की क्षेत्रीय शाखा द्वारा किया गया। सेमिनार में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आये विशेषज्ञों ने भाग लिया।
सेमिनार में शहरी विकास प्रशासन को सुधारने एवं शहरवासियों को अधिक से अधिक सुविधायें कैसे प्रदान की जाय इस पर विशेषज्ञों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। विशेषज्ञों ने कहा कि छोटे-छोटे कस्बों व गांवों के नागरिक बड़े शहरों में रोजगार के लिए आते हैं। उनकों रोकने के लिए छोटे शहर व गांवों का विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय सरकारों व प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा कि लगभग सभी शहर पुरानी तकनीक से बसाये गये हैं। जनसंख्या दबाव के कारण शहरों के पुनर्निर्माण और सुविधाओं को बढ़ाने की अत्यधिक आवश्यकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि शहरों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाय। पुराने ड्रेनेज, सीवर और पानी की पाइप लाइनों को बदलने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में शहरों की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। इसलिए पानी की बर्वादी को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन को जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बड़े शहरों के स्थानीय प्रशासन को शहरी जनसंख्या के हिसाब से सुविधायें प्रदान करने के लिए आवश्यकतानुसार सरकारी कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की अत्यधिक आवश्यकता है। स्थानीय प्रशासन को अपने पुराने सिस्टम व तकनीक को बदलकर आधुनिक सिस्टम व तकनीक को अपनाने की जरूरत है जिससे हमारा देश विश्व के विकसित देशों की अग्राणी श्रेणी में शामिल हो सके ताकि पूर्व राष्ट्रपति डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम के 2020 के स्पप्नों को साकार किया जा सके।

सेमिनार में भारतीय लोक प्रशासन के क्षेत्रीय शाखा के सचिव श्री टी0एन0धर, उ0प्र0 के पूर्व मुख्य सचिव श्री आर0रमणी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन, पूर्व लोक आयुक्त श्री एस0सी0वर्मा, गिरी विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक श्री ए0के0 सिंह, डा0 राघवेन्द्र शुक्ला, श्री के0एन0त्रिवेदी, श्री वी0एन0चन्ना, डा0 वैश्व भदौरिया, डा0 मिथिलेश मिश्रा तथा अन्य विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किये।
सेमिनार की अध्यक्षता उ0प्र0 के पूर्व मुख्य सचिव श्री आर0रमणी ने की तथा संचालन श्री टी0एन0धर ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in