Categorized | लखनऊ.

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 31 August 2012 by admin

राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों (मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी) से संबंधित उन मेधावी छात्राओं की, जो बिना किसी वित्तीय सहायता के अपनी शिक्षा जारी नहीं रख सकतीं, की पहचान करके वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रियान्वित मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार  अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं के लिए मौलाना आज़ाद, शिक्षा प्रतिष्ठान द्वारा क्रियान्वित यह योजना अल्पसंख्यक बालिकाओं को शिक्षित करके उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई है। यह योजना अल्पसंख्यक वर्गों की छात्राओं की स्कूल/कालेज फीस, पाठ्य पुस्तकों, लेखन सामग्री/उपकरणों आदि की खरीद तथा आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था पर व्यय किया जायेगा।
छात्रवृत्ति एवं अनुदान हेतु आवेदन पत्र/फार्म वेबसाइट  www.meaf.nic.in से डाउन लोड किया जा सकता है तथा भरे हुए प्रार्थना पत्र आगामी 30 सितम्बर तक डाक द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से सचिव मौलाना आज़ाद शिक्षा प्रतिष्ठान, सामाजिक न्याय सेवा केन्द्र, चैम्सफोर्ड, नई दिल्ली को प्रेषित किये जायेंगे। योजना की अर्हता एवं अन्य संबंधित जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in