Categorized | लखनऊ.

तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों पर राज्य सरकार गम्भीर

Posted on 31 August 2012 by admin

परामर्शी, मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिए अमरोहा जिले के खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा पूर्व बी0आर0सी0 के खिलाफ कानूनी तथा विभागीय कार्रवाई के निर्देश

तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के समुचित निस्तारण का मुख्यमंत्री कार्यालय अत्यन्त गम्भीरता से अनुश्रवण कर रहा है। प्रत्येक तहसील दिवस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
परामर्शी, मुख्यमंत्री कार्यालय श्री आमोद कुमार ने आज बताया कि समस्त जनपदों के तहसील दिवसों में प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तायुक्त वास्तविक निस्तारण को सुनिश्चित कराने के लिए शिकायतकर्ता के मोबाइल नम्बर पर जनपद के अधिकारी स्वयं सम्पर्क कर निस्तारण के बारे में जानकारी ले रहे हैं। शासन स्तर पर इन शिकायतांे के निस्तारण के लिए तहसील दिवस, लोकवाणी तथा जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का अनुश्रवण किया जा रहा है।
श्री आमोद कुमार ने बताया कि हाल ही में अमरोहा जिले के तहसील दिवस में शिकायतकर्ता श्री जयपाल सिंह, निवासी ग्राम मखदूमपुर, तहसील अमरोहा ने खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती बबिता सिंह व पूर्व बी.आर.सी. श्री तनवीर हसन पर 100-100 रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगाए। इन आरोपों को सही पाया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के परामर्शी श्री आमोद कुमार ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए सचिव बेसिक शिक्षा को 10 सितम्बर, 2012 तक इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ निदेशक, बेसिक शिक्षा को भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in