Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री से अमेरिका की राजदूत ने शिष्टाचार भेंट की

Posted on 31 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर संयुक्त राज्य अमेरिका (यू0एस0ए0) की राजदूत सुश्री नैन्सी जे0 पाॅवेल ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान अमेरिकी राजदूत ने भारत विशेषकर उत्तर प्रदेश से द्विपक्षीय सम्बन्धों को बढ़ाने और मजबूूत बनाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डाॅ0 वकार अहमद शाह, प्रोटोकाॅल राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्र, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री एन0सी0 बाजपेयी, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग मौजूद थे। इस मौके पर अमेरिकी दूतावास के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in